उपाय के लिए बुध के तांत्रिक बीज मंत्र को जाप करके सिद्ध करने का मेरा प्रयास और उसके परिणाम
मैं साल 2023 से ज्योतिष की पढ़ाई कर रहा हूँ। शुरुआत में मैंने पाराशरी ज्योतिष पढ़ा और यह पढ़ाई मैंने साल 2026 की शुरुआत तक की। इस बीच भृगु नाड़ी, जेमिनी ज्योतिष और ज्योतिष की कई अन्य शाखाओं के बारे में मैंने सीखा, जाना और समझा। ज्योतिष की दुनिया में मैंने कई सारे ऐसे महामूर्खों को महान माना, जो सिर्फ लोगों के बीच प्रख्यात हैं, लेकिन उनमें ज्योतिष के ज्ञान की कमी है। और उन्हीं लोगों की वजह से ज्योतिष में मैंने उपायों पर भी अपना काफी सारा समय व्यर्थ किया। अच्छी बात यह थी कि मैं गणित का विद्यार्थी था और पढ़ाई में बहुत ही अच्छा था, तो मुझे भौतिक विज्ञान और गणित की अच्छी समझ थी। 2026 में मुझे नाड़ी ज्योतिष के बारे में पता चला और एक अच्छे शिक्षक से मैं इसे सीख पाया, जिन्होंने मेरे दिमाग से ज्योतिष की दुनिया में जितना भी कचरा था, उसे बाहर निकाल दिया। यह जो शिक्षक हैं, उनका मैं नाम इसलिए नहीं बताना चाहता क्योंकि अगर मैं बता दूँगा तो शायद आप में से कई लोग मुझे फालतू समझकर मेरे इस अनुभव को, जिसके बारे में मैंने यह लेख लिखा है, नहीं पढ़ेंगे। जो मेरे शिक्षक हैं, वह बहुत...