हर हर महादेव पर कविता। Mahashivratri Kavita। Short poem on shivratri in hindi। शिव स्तुति कविता
हर हर महादेव पर कविता। Mahashivratri Kavita। Short poem on shivratri in hindi। शिव स्तुति कविता
श्री महाकाल हैं उज्जैन के राजा हमारे
इंतजार है की कब हमारे घर वो पधारें!
न कोई बड़ी माँग है, न है कोई शिकायत,
मेरे दिल मे है बस उनसे मिलने की चाहत!!
अकेले न आना प्रभु,
परिवार को साथ लाना प्रभु,
दास हूँ आपका,
मुझे भूल न जाना कभु!!
जब बाप था बीमार,
और परिवार था लाचार,
मुझे याद है रोना मेरा,
और याद है आपका उपकार!!
दिल जब मेरा टूटा था,
दुनिया से जब मैं रूठा था!
अंदर थी मेरे गुस्से और नफरत की ज्वाला
चाहिए था एक साथी, कोई न था, सिर्फ तूने संभाला!
आज जो भी हूँ, जैसा भी हूँ,
तूने है बनाया, तूने है सजाया
आगे भी संभालना तु ही,
आखिर प्रजा हूँ मै तेरा, और तु राजा हमारा!!
By Hemant Tiwari.
Comments
Post a Comment